जामताड़ा, अप्रैल 2 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी गांव में तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन के दुसरे दिन मंगलवार रात्रि को पश्चिम बंगाल बीरभूम जिला से आये कीर्तन मंडली के मूल गायन पूजा विश्वास ने बांग्ला पाला कीर्तन गान प्रस्तुत किया। उन्होंने राधा-कृष्ण मिलन लीला का गुणगान किया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से मुक्ति के मार्ग मिलते हैं। इसलिए मनुष्य को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करनी चाहिये। संकीर्तन में सामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करनी चाहिये। तभी हमें मुक्ति का मार्ग मिल सकेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से इस क्षेत्र का माहौल पूर्णत: भक्तिमय बन गया है तथा इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में देवलबाड़ी गांव के 16 आना ग्रामीणों सराहनीय योगदान देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.