शामली, फरवरी 13 -- खोडसमा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चले कथा प्रवचन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा पांडाल हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। कथा व्यास आचार्य संजीव कुमार महाराज ने तीसरे दिन भगवान की बाल लीलाओं, उनकी करुणा और भक्तों पर बरसने वाली कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब मन में निष्कपट प्रेम और अटूट विश्वास होता है, तब भगवान स्वयं अपने भक्तों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कथा के दौरान उन्होंने धर्म, सत्य और सेवा के महत्व को विस्तार से समझाया और बताया कि भागवत कथा सुनने से मन को शांति और जीवन को दिशा मिलती है।जैसे ही बाल लीलाओं का प्रसंग आया, श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.