हापुड़, जनवरी 16 -- नगर के बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मन्दिर प्रांगण में मंदिर जीणोद्धार के 16वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज ने जब भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया, तो पूरा पंडाल मंगल गीतों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान के विवाह में बाराती बनकर जमकर नृत्य किया। कथा व्यास ने कहा कि किस प्रकार भगवान ने अत्याचारी कंस का अंत कर अपने माता-पिता देवकी और वसुदेव को कारागार से मुक्त कराया। इसके बाद उग्रसेन को मथुरा का राजा बनाया गया। व्यास ने संदेश दिया कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है। कथा में उद्धव-गोपी संवाद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.