आजमगढ़, जनवरी 4 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर से सटे परानापुर स्थित हनुमान मंदिर के महंत लालबाबा की सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा के द्वितीय दिन कथा वाचक पंडित अंकित चतुर्वेदी महाराज ने शिव और सती संवाद को सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव से बड़ा राम भक्त कोई नहीं हो सकता, जो थोड़े से अपराध पर अपने प्रिय अर्धांगिनी माता सती का परित्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि इस जगत में अगर राम की कृपा प्राप्त करना है, तो भगवान शिव के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री राम चरित मानस समाज में बढ़ रही कुरीतियों, भ्रष्टाचार और युवाओं के मन में किसी प्रकार की अशांति को नष्ट करने की दवा है। इस अवसर पर कथा वाचक गणेश उपाध्याय, कमलेश तिवारी,अवनीश पांडेय, शशिशंकर पांडेय, भूपेंद्र दास, आचार्य उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...