लखनऊ, फरवरी 8 -- कपीश्वर वैदिक गुरुकुल में रविवार को कपीश्वर देवालय का स्थापना उत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौक पक्का पुल स्थित गुरुकुल में भगवान शिव व आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। साथ ही 'दिव्य दृष्टि सेवा' का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, हरदोई विधायक मानवेन्द्र सिंह, एमएलसी अवनीश सिंह, कौशिक चैतन्य जी महाराज, उदासीन अखाड़े के महंत धर्मेन्द्र दास महराज व अन्य लोग उपस्थित रहे और आशीर्वाद प्राप्त किया। दिव्य दृष्टि सेवा के माध्यम से होंगे तीर्थस्थलों के दर्शन गुरुकुल के व्यवस्थापक डॉ विवेक तांगड़ी व डॉ पंकज सिंह भदौरिया ने बताया कि लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में दिव्य दृष्टि सेवा के माध्यम से आर्थिक, शारीरिक ...