बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। झालू में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार सहित अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली। शुभारंभ मोहल्ला नसीरियान से हुआ, जिसमें महिलाएं श्रद्धालु भक्तिभाव से अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता ने अपने आवास पर फूलों से स्वागत किया। कलश यात्रा मोहल्ला नसीरियान से शुरू होकर प्राचीन मां कालिका देवी मंदिर से होती हुई मोहल्ला अमरूवाला, वाल्मीकि, पुलिस चौकी, रामलीला, छतरी वाला कुआं, मेंन बाजार, शिव चौक, पुरानी घासमंडी, मोहल्ला मिर्दगान, जोशियान से होता हुआ नसीरियान स्थिति शिव मंदिर स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां पंडित नितिन शर्मा ने कलसों को वेद मंत्रोंचारण के साथ मंदिर प्रांगण पर स्थापित कराया। इस दौरान खिलेंद्र सिंह, मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.