बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- भगवान शिव को बाढ़ उमानाथ के गंगाजल से किया जलाभिषेक शिवालयों में लगी भक्तों की लंबी कतार फोटो : बिंद शिव : बिंद शिवालय में सोमवार को भक्तों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के उतरथु, जमसारी, बिन्द, ताजनीपुर शिवालयों में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने औगढ़दानी भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश, नंदी, हनुमान जी को गंगाजल व दुध से अभिषेक किया। शिव-पार्वती को अक्षत, चंदन, पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल व मिष्ठान अर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना की। सबसे अधिक भीड़ इब्राहिमपुर शिवालय में रही। वहां सैकड़ों भक्तों ने बाढ़ उमानाथ से गंगाजल लाकर शिव-पार्वती, गणेश व नंदी को जलाभिषेक किया। बिन्द शिवालय में रामचरितमानस का पाठ किया गया। आचार्य सरबेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि श्रावण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.