चंदौली, अक्टूबर 24 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के बाबा जागेश्वर नाथ हेतिमपुर में संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यास पंडित रामेश्वरानन्द जी महाराज ने शिव चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने मां पार्वती के जन्म कामदेव के भस्म होने और भगवान शिव के विवाह के लिए सहमत होने की कथा सुनाई। बाबा जागेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कथा में व्यास जी ने बताया कि राजा दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर का अपमान करने के उद्देश्य से एक महायज्ञ का आयोजन किया था इसमें उन्होंने भगवान शिव को छोड़कर सभी ,देवताओं को आमंत्रित किया था। भगवान शंकर के मना करने के बावजूद माता सती ने अपने पिता के यहां जाने की इच्छा व्यक्त की। जिस पर भगवान शंकर ने बिना बुलाए जाने पर कष्ट भोगने की बात कही थी इसके बावजूद माता सती ने नहीं मानी और पिता के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.