भागलपुर, जनवरी 14 -- कहलगांव नगर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा के आठवें दिन मंगलवार को कथावाचिका जया मिश्रा ने भगवान शिव के स्वरूपों और उनकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचिका ने बताया कि भगवान शिव के अनेक अवतार हुए हैं। जिनमें पांच प्रमुख स्वरूप और आठ मूर्तियां मानी गई हैं। इनका विशेष वर्णन शिवमहापुराण की शतरुद्र संहिता में किया गया है। कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.