आगरा, मई 30 -- श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल का महेश नवमी महोत्सव वर्ष शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को महोत्सव के शुभारंभ की औपचारिकताएं शहर के नदरई गेट स्थित शिवालय मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ पूरी की गईं। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ संपंन कराया। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शुक्रवार को शिवालय मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां पुरोहित पंडित भरत गौतम ने पूर्ण विधि विधान से दूध दही शहद आदि से शिवलिंग को स्नान कराया। फूल माला आदि से श्रृंगार कर मंत्रोच्चारण के बाद भगवान शिव की आरती उतारी। जलाभिषेक में आए हुए श्रद्धालुओं को चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान पंकज खटौड़ एवं विनोद सोमानी को पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.