मधेपुरा, फरवरी 14 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा शिव शंकर की झांकी प्रभात फेरी द्वारा किया गया। कलश यात्रा एवं झांकी स्थानीय सेवा केंद्र विश्वकर्मा चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, थाना चौक, शास्त्री चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, चंडिका स्थान होते वापस सेवा केन्द्र लौट संपन्न हुई। तत्पश्चात सेवा केंद्र में 90 त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी रंजू दीदी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके अर्चना बहन, नपं की मुख्य पार्षद नीतू देवी, रागिनी रानी, विनयवर्धन उर्फ खोखा बाबू ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर रंजू दीदी ने...