मुंगेर, फरवरी 14 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के रैनिया गांव में शुक्रवार को भगवान शिव एवं हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने देवघरा स्थित शिवगंगा से जल भरकर छाता, शिवनगर, चंद्रपुरा मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के यजमान केसौली पंचायत के मुखिया मुरारी मोहन थे। आयोजन समिति की ओर से 15 फरवरी से रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नव निर्मित मंदिर में इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत शिव भगवान एवं हनुमानजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, अष्टजाम तथा रात्रि में शिव विवाह का कार्यक्रम रखा गया है। 14 फरवरी को भगवान शिव एवं हनुमान की मूर्तियों का गांव भ्रमण कराया जाएगा। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से अष्टजाम एवं रात्रि में शिव विवाह, जबकि 16 फरवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.