बदायूं, फरवरी 17 -- कछला, संवाददाता। नगर में भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर त्रिमूर्ति शिव जयंती पैदल यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। यात्रा प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उझानी के सौजन्य से निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करना था। यात्रा में एक ठेले पर शिवलिंग और कलश रखकर भगवान शिव के पूजन और महत्ता से जुड़े पंपलेट बांटे गये। जिनमें शिव पर जल क्यों चढ़ाया जाता है, व्रत क्यों रखा जाता है, शिव को भोले भंडारी क्यों कहते हैं, शिवरात्रि रात में हीं, जागरण और कीर्तन कर क्यों मनाई जाती है, आदि के बारे में जानकारी दी गयी थी। इस दौरान भगवान शिव की महिमा का खूब गुणगान किया। रीता, रामश्री, कुसुम, रामबेटी कश्यप,सुखदेवी कश्यप, प्रकाशो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...