भागलपुर, जनवरी 8 -- शिवलिंग संपूर्ण शिव स्वरूप का प्रतीक है। मात्र शिवलिंग के दर्शन से ही शिव परिवार का पूर्ण दर्शन संभव हो जाता है। शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेशतीनों का समन्वय निहित है। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है और वे अपने भक्तों का किसी न किसी रूप में अवश्य ध्यान रखते हैं। ये बातें कहलगांव नगर स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित बाबा जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका जया मिश्रा ने व्यक्त किए। उन्होंने शिवलिंग की विशेष महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कथा परिसर गूंज उठा। शिवमहापुराण कथा के श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। नगर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...