बांका, फरवरी 27 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए बुधवार को पूरे शहर व गांव के शिव मंदिरों में भक्तों का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के पंचमुखी स्थित घंटेश्वर महादेव, बैकुंठनाथ धाम, बाबा भयहरण, पीपरेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान शिव का अभिषेक करने के लिए करीब हजारों लीटर दूध की खपत हुई। सुबह चार बजते ही मंदिरों में हर-हर महादेव का उद्घोष होने लगा। इससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तजन तड़के ही उठकर स्नान करने के बाद शिव दरबार में जा पहुंचे। भारी भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा। शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.