लोहरदगा, सितम्बर 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर गुदरी बाजार लोहरदगा में श्रीरामचरितमानस नवाह्रयण परायण पाठ महायज्ञ समिति, लोहरदगा के तत्वावधान पर नौ दिनों तक मां दुर्गे का नवाह्रयण परायण पाठ चल रहा है। व्यास श्री इंद्र शंकर झा नौ ब्राह्मणों के साथ मंत्र उच्चारण के साथ पाठ कर रहे हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि किशोरी जी को श्री रामचरितमानस के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ और अवधेश मित्तल ने सपत्नीक चुनरी ओढाकर सम्मानित किया।साध्वी कुमारी शिवांजलि ने श्री राम कथा का शुभारंभ किया। भगवान शिव जी के विवाह प्रसंग की विस्तृत कथा और भजनों के माध्यम से वर्णन किया। संगीतमय राम कथा सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो उठे। आरती और प्रसाद वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.