उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। शहर के आवास विकास कॉलोनी में शिव महापुराण में भगवन शिव और मां पार्वती का विवाह कराया गया। कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद से आए कथा व्यास ओमप्रकाश द्विवेदी ने शिव पार्वती का विवाह कैसे हुआ उस पर पूरी कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का भक्त जन्म-मृत्यु के चक्कर से मुक्त हो जाता है। काम, क्रोध, लोभ से मुक्त होकर मानव को शिव का पूजन करना चाहिए। इस दौरान कैलाश नाथ त्रिवेदी, कुसुमलता त्रिवेदी, अनुराग, जीतू, सोनू, अखिल, चिराग, कुलदीप शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में भक्त कथा का रसपान करने के लिए मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.