हरिद्वार, मार्च 29 -- हरिद्वार। पौराणिक मान्यता के अनुसार शनि अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने मात्र से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन देश के विभिन्न प्रांतों से लोग धर्मनगरी पहुंचकर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाते हैं। श्रद्धालु इस दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना करके भगवान शनि से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शनिवार को हरकी पैड़ी सूर्योदय से पूर्व ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और सूर्य भगवान को अर्ध्य भी दिया। लोगों ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर अपने परिवारजनों सहित शुभचिंतकों की लंबी आयु की कामना की। शनि अमावस्या का महत्वशास्त्रों में कहा गया कि शनिदेव अच्छे कर्म करने पर भक्तों को अच्छा फल देते हैं और जो गलत काम करता है, उसे वह सीख भी देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.