भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दवाई पट्टी स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव का दो दिवसीय जन्मोत्सव धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव से शुरू हुआ। बुधवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोशाला प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवी बाबू धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा में शनि देव की चरण पादुका को पालकी पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया। रथ, बैंड-बाजा, निशान एवं श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का संचालन मंदिर के मुख्य पुजारी परमेश्वरनंद उर्फ काला बाबा के सुपुत्र प्रकाश चंद्र शर्मा एवं सत्यनारायण प्रसाद ने किया। संचालक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि देर रात अमावस्या के प्रवेश के बाद गुरुवार को 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.