रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री लक्ष्मीवेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में रविवार को कल्याणोत्सव के तीसरे दिन भगवान का वैवाहिक अनुष्ठान विधि-विधान से हुआ। भगवान वेंकटेश का कल्याणोत्सव (शुभ विवाह) आकाश राजा की पुत्री श्रीपद्मावती और श्रीभूदेवी से संपन्न हुआ। कांचीपुरम से आए वरदराज भगवान मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीश्रीवत्स भट्टर और श्रीकन्नन भट्टर ने वैवाहिक मंगलाचार किए। वर पक्ष की तरफ से वृंदावन से आए श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज और गोविंद स्वामी की ओर से संकल्प दिया गया। वर पक्ष के मुख्य यजमान रामअवतार शारदा नारसरिया और वधू पक्ष के मुख्य यजमान प्रदीप उमा नारसरिया एवं अभिषेक प्रीति नारसरिया का संकल्प हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शास्त्रोक्त विधि से भगवान का विवाह संपन्न हुआ। नादेश्वर की मधुर धुन सभी वैवाहिक कार्यक्रमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.