रांची, जुलाई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान जारी है। शनिवार को आयोजन के दूसरे दिन भगवान वेंकटेश्वर का विश्वरूप दर्शन हुआ। भगवान की पंचरात्र आगम विधि से तिरु आराधना हुई। विभिन्न अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद दिन के 3 बजे भगवान और माता भगवती नगर भ्रमण पर निकले। इस मनोरम दृश्य को देखकर भक्त अविभूत हुए। सजी पालकी पर भगवान के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। रथ पर संतों की मंडली के साथ जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य और गोविंद दास थे। दक्षिण भारत के प्राख्यात नादस्वर की धुन, अंग्रेजी बाजा, कीर्तन मंडली और बड़ी संख्या में भक्त भगवान का ध्वज और निशान लेकर इसमें शामिल हुए। कांचीपुरम से आए श्रीवत्स भट्टर, कन्नन भट्टर, भरतजी, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.