नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- जंग के बीच भगवान विष्णु की मूर्ति को खंडित करने के बाद अब थाइलैंड ने इस पर सफाई दी है। कंबोडिया ने कहा है कि यह ढांचा एक धार्मिक स्थल नहीं था और यह उसकी सेना ने सुरक्षा कारणों की वजह से यह कार्रवाई की थी। इससे पहले बुधवार को कंबोडिया ने थाइलैंड पर विवादित सीमा क्षेत्र में एक हिंदू प्रतिमा को गिराने का आरोप लगाया था। वहीं भारत ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई करार देते हुए दोनों देशों से विरासत को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की थी। जानकारी के मुताबिक यह मूर्ति अन सेस इलाके में कंबोडिया की सीमा के भीतर स्थित थी। मूर्ति को गिराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर 2014 में बनी विष्णु की मूर्ति को बुलडोजर की मदद से गिराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि लाइव हिन्दुस्ता...