आरा, जुलाई 22 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के परमानन्द नगर में चातुर्मास्य व्रत स्थल पर भारत के महान मनीषी संतश्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कथा को विस्तार से समझाया। कहा कि भगवान विष्णु का चौथा अवतार नर नारायण के रूप में हुआ था। भगवान श्रीमन् नारायण ने लक्ष्मी जी से कहा देवी जी हम पृथ्वी पर नर नारायण के रूप में लीला करना चाहते हैं। लक्ष्मी जी ने कहा भगवन हम भी आपके साथ पृथ्वी पर चलेंगे। भगवान ने ब्रह्मा जी के पुत्र धर्म के घर जन्म लेने का विचार किया। शास्त्रों में धर्म की कई पत्नी के बारे में बताया गया है। जैसे कि मूर्ति, श्री आदि । श्रीमन् नारायण गुरु और शिष्य के रूप में नर नारायण के रूप में जन्म लेना चाहते थे। वहीं भगवान धर्म की पत्नी मूर्ति से गुरु और शिष्य के रूप में प्रकट हुए। इसके बाद भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.