मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीघड़ा चौक स्थित एक विवाह भवन में भगवान विश्वकर्मा प्राकट्य दिवस सह विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मौके पर विश्वकर्मा परिवार का मिलन समारोह हुआ। इस दौरान सभी ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। मौके पर शिवपूजन ठाकुर, रामभरोस शर्मा, डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, प्रो. डॉ. श्यामबाबू शर्मा, प्रो. रमेश विश्वकर्मा, प्रो. बसंत लाल शर्मा, प्रो. सुमित्रा शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विश्वकर्मा शर्मा, महेश शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.