उरई, फरवरी 1 -- कोटरा। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। वहीं नगर के मिस्त्री संतराम झा ने प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठा करवा कर प्रसाद बांटा। कोटरा के बरसार में रामाधार विश्वकर्मा ने गांव व क्षेत्र से समाज के लोगों को इकट्ठा कर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विराजमान की। मऊरानीपुर झांसी से पधारे जीतेंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुरीले कंठ से सुंदरकांड का पाठ किया जिसे सुन श्रोता झूम उठे। इस मौके पर रमाधर् विश्वकर्मा, ठाकुरदास, घनराम, कल्लू, सुरेंद्र, राहुल, भागवत, दीपक पांचाल बरसार, अशोक, दिलीप, तरुण वर्मा एवं मंटू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.