आगरा, अक्टूबर 8 -- यमुना पार की प्रख्यात भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का स्वयंसेवकों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रामबाग चौराहे पर माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संघ के जिला कार्यवाहा भुजवेंद्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की प्रेरणा, शिक्षा को हमें ग्रहण करने की आवश्यकता है। स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं ने सभी झांकियों पर पुष्पवर्षा की गई। महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिला प्रचार प्रमुख अनुज, जिला संयोजक अनिल, नगर प्रचारक ऋषि कुमार, जिला सह संयोजक नमित, चेतन, सुरक्षा प्रमुख सूरज, राम कुमार, शाखा कार्यवाह सचिन, पजय वर्मा, शेलू, शंशाक कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...