बिजनौर, अक्टूबर 8 -- भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर नगर में हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां अखाड़े बैंड शामिल रहे। बुधवार की सुबह वाल्मीकि आश्रम में चल रही वाल्मीकि रामायण के पाठ का समापन हुआ। उसके बाद वाल्मीकि आश्रम में भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना की गई। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बस्ती में भगवान वाल्मीकि की प्रभात फेरी निकाली गई। देर शांम वाल्मीकि शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस वाल्मिकी मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे आगे वाल्मीकि ध्वज उसके पीछे बैंड, भगवान वाल्मीकि की अखंड ज्योत रही। वाल्मीकि अखाडे में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में शिव तांडव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.