देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, मेयर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल ने भगवान वाल्मीकि चौक निर्माण के लिए कनक चौक का निरीक्षण किया। मेयर व नगर आयुक्त ने भूमि अनुभाग के अधिकारियों को चौक निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। आयोग उपाध्यक्ष मकवाना ने आयोग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त को शहर के प्रमुख चौक को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मेयर से चर्चा कर बताया कि उत्तराखंड सब प्लान कमेटी के सदस्य जयपाल वाल्मीकि ने भगवान वाल्मीकि चौक निर्माण को लेकर आंदोलन किया था। नगर निगम ने आईएसबीटी चौक को भगवान वाल्मीकि चौक के निर्माण का निर्णय लिया था लेकिन फ्लाईओवर के कारण चौक निर्माण का कार्य लंबित हुआ। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक विशाल वाल्मीकि, विनोद घाघट, अनित...