नोएडा, जनवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा। नव वर्ष पर गुरुवार को सेक्टर ज्यू-तीन के सी ब्लॉक स्थित श्री विश्वनाथ धाम मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल की शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती कर पुष्पवर्षा की और सुख शांति की कामना की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोहन झा और मंदिर समिति की अध्यक्ष पूनम दीक्षित ने बताया कि मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा सेक्टर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...