सासाराम, अप्रैल 6 -- राजपुर, एक संवाददाता। रामनवमी पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं शाम तीन बजे बाजार की बकस बाबा प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व रामनवमी कमेटी अध्यक्ष सोनू सिंह ने किया। बताया कि शोभा यात्रा बकस बाबा परिसर से प्रारंभ कर बाजार रोड होते हुए नासरीगंज रोड़, नोखा रोड़ समेत ब्रह्म स्थान हब्बूपुर तक निकाली गई। मुखिया प्रतिनिधि सतीश सिंह, पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ गुप्ता, समाजसेवी अभिषेक तिवारी, प्रदीप गुप्ता, मनोज यादव, विपुल यादव, सुधांशु सरकार आदि थे। शोभा यात्रा में राम जानकी,राधा कृष्ण व तपस्यारत शिव जी की मनमोहक झांकी निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.