नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर इस फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले हैं। शुरुआत में उनके इस किरदार को लेकर विवाद सामने आया था। सोशल मीडिया पर डिबेट शुरू हो गई थी कि रणबीर को राम का किरदार निभाना चाहिए या नहीं। हालांकि, जब फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आई और टीजर में राम बने रणबीर को सेकंड भर के लिए देखा गया तो कईयों को उनपर भरोसा हो गया। अब खुद टीवी के राम एक्टर अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम वाले लुक की तारीफ कर दी है।अरुण गोविल ने रणबीर की तारीफ 39 साल पहले आई रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने हाल में पीटीआई से बातचीत में रणबीर के लुक की तारीफ की है। एक्टर इस फिल्म में दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने...