अलीगढ़, सितम्बर 21 -- भगवान राम का हुआ जन्म, मंगल गीत गाए अतरौली, हरदुआगंज, दादों, जट्टारी, मडराक, पिसावा में हर्षोल्लास से हुआ रामलीला का मंचन, शोभायात्रा में िनकलीं आकर्षक झांकियां अतरौली, संवाददाता। शहर में चल ही रामलीला में भगवान श्री राम के जन्म का दृश्य मंचन किया गया। शहर के राम लीला मैदान में आयोजित रामलीला मंच पर तीसरे दिन श्री राम जन्म मंचन किया गया। सभी देवी-देवताओं का भगवान विष्णु के पास जाना और अपना दुख सुनाना। इसके अलावा राजा दशरथ ने दरबार में ऋंगी ऋषि का आना, राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करना, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होना, सुबाहु मारीच द्वारा राहगीरों को लूटना, सुबाहु मारीच द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने के दृश्य दिखाए गए। राम जन्म की खुशी में आतिशबाजी की गई। इससे पहले देवताओं ने क्षीर सागर मे...