बिजनौर, अक्टूबर 5 -- स्योहारा। नगर के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमे सर्वप्रथम रामलीला भगवान श्री रामचंद्र जी को राज्याभिषेक किया गया। उसके बाद सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का नाटक दिखाया गया। इस मौके पर रामलीला में सहयोग देने वाले सहयोगियों को राम दरबार देकर सम्मानित किया गया। पूजन में कमेटी के संरक्षक कुंवर पृथ्वीराज सिंह, सह संरक्षक कुंवर रंनजय प्रताप,मास्टर महेंद्र सिंह शर्मा, राजपाल सिंह प्रजापति, राजवीर सिंह त्यागी, पिंटू प्रजापति, रागेन्दर सिंह चौहान, तुषार रस्तोगी एवं नगर से आए श्रोता एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...