अमरोहा, सितम्बर 21 -- जोया, संवाददाता। श्री आदर्श रामलीला समिति के संयोजन में हसनपुर कलां गांव में चल रही रामलीला मंचन के अंतिम दिन वृंदावन के कलाकारों ने रामलीला में 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीरामचन्द्र अयोध्या वापस लौटे तो प्रजा की खुशियों का ठिकाना न रहा। राजगद्दी पर बैठने के बाद सबसे पहले गुरु वशिष्ठ ने तिलक और फिर प्रजा ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। लंका को जीत कर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौट कर पिता राजा दशरथ की गद्दी संभालने पर भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने सभी साथियों एवं अयोध्या वासियों का हृदय से आभार प्रकट किया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला बहुत ही बेहतर ढंग से प्रस्तुत की गई। राजतिलक की लीला देखकर दर्शक प्रसन्न हो गए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.