जौनपुर, फरवरी 11 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के थुन्ही गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान कराते हुए डा. मदन मोहन मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा जीवन में अपनाया गया आचरण समाज के लिए अनुकरणीय है। मनुष्य के आचरण से उसका संस्कार परिलक्षित होता है। श्रीराम ने धनुष टूटने के पश्चात आक्रोशित परसुराम के प्रश्नों का उत्तर जिस शालीनता व मर्यादित तरीके से दिया वह जीवन में आत्मसात करने योग्य है। बताया कि संस्कारपूर्ण मर्यादित आचरण से ही जीवन अलंकृत होता है। कहा कि मानव जीवन कई जन्मों में किए गए सत्कर्मों के फलस्वरूप प्राप्त होता है। इसलिए दैनिक जीवन के कार्यों में संस्कारयुक्त मर्यादित आचरण प्रस्तुत करना चाहिए। जिससे लोक और परलोक दोनों सुधर जाए। जीवन में य...