आगरा, अप्रैल 11 -- शहर में जैन समाज के लोगों के द्वारा भगवान स्वामी महावीर जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को नगर में महावीर स्वामी शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। गुरुवार की दोपहर शहर के नदरई गेट स्थित जैन धर्मशाला से विविधत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जैन समाज के लोग महावीर स्वामी के डोले साथ भजन कीर्तन करते हुए निकले। शोभायात्रा जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर नदरई गेट, लक्ष्मीगंज, नावल्टी रोड व निर्धारित मार्गोँ पर होती हुई निकली। महावीर स्वामी के मंदिरों दिन के समय धार्मिक आयोजन भी हुए। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बौहरे, नवीन जैन, संभव जैन, हर्षित जैन, विनय कुमार जैन, मोहित जैन, विजय कुमार जैन, संत कुमार जैन, शशांक जैन व जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.