रांची, फरवरी 21 -- रांची, संवाददाता। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स में टोटल आर्टेरियल कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (सीएबीजी) सर्जरी की सफल शुरुआत की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कंसल्टेंट कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. अरुमित पालित ने एक 48 वर्षीय मरीज का ऑफ-पंप तकनीक से यह जटिल ऑपरेशन किया। छाती और हाथ की धमनियों से चार बायपास ग्राफ्ट लगाए गए। मरीज की हार्ट पंपिंग क्षमता 35-40 प्रतिशत रह गई थी, जिसे सर्जरी के बाद बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत पाया गया। इस प्रक्रिया में पारंपरिक नसों के बजाय छाती और हाथ की धमनियों से चार बायपास ग्राफ्ट लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...