पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, हिटी। महाशिवरात्रि को लेकर जिला मुख्यालय समेत प्रखंड के मंदिर व शिवालय में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में शिवरात्रि को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना को लेकर फूल, बेलपत्र, पूजन सामग्री आदि के साथ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर देश के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था। शिव बारात को लेकर उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कहीं शरबत तो कहीं लड्डू तो कहीं खीर कई भांग की शरबत पीलाकर शिव भारतीयों का स्वागत किया जा रहा था। भारतीयों के स्वागत में टीन बांग्ला, पुराना टाउन हॉल, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक थाना के समीप, भगत पाड़ा , पुराना अस्पताल के समीप हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा शिव बारातियों की सेवा किया गया। नगर भ्रमण करते हुए शिव बाराती...