बिजनौर, जुलाई 21 -- गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित गायत्री यज्ञ में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां प्रदान कीं गईं। बिजेन्द्र राठी और महीपाल सिंह ने यज्ञ कराया। बिजेन्द्र राठी ने कहा कि इस समय पवित्र श्रावण मास चल रहा है। इस माह में भगवान आशुतोष माता पार्वती के साथ पृथ्वी पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों के दुखों का शीघ्र निवारण करते हैं। कहा कि आजकल देखा जा रहा है कि हमारे देश और विदेशों में हिंसा और दुर्घटनाएँ बहुत बड़े स्तर पर हो रही हैं। इन सबका निवारण बहुत आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से प्रार्थना करते हुए सबके कल्याण, सबकी सदबुद्धि और देश के विकास के लिए आहुतियां प्रदान कीं गई। यज्ञ के यजमान आनंद स्वरूप रहे। यज्ञ में अमरेश राठी, हुकुम सिंह शास्त्री, ओमपाल सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.