हापुड़, मार्च 20 -- नगर के भोले शंकरगंज में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन यानी बुधवार को भगवान भोलेनाथ की बारात यात्रा निकाली गई। भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। यह बारात यात्रा बालाजी मंदिर स्वर्ग आश्रम रोड से शुरु होकर स्वर्ग आश्रम रोड, एकेपी स्कूल से विभिन्न गलिया होते हुए इंद्रलोक कॉलोनी के रास्ते कथा स्थल पर संपन्न हुई। भगवान भोलेनाथ की बारात में भगवान गणेश जी, भगवान राधा-कृष्ण, लक्ष्मी जी, भोले और माता पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान यात्रा पर भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्ष की, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। पंडित मोहित भारद्वाज ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया इस दौरान शिव पार्वती की झांकी भी दिखाई गई। इस मौके पर कथावाचक पंडित मोहित भारद्वाज, आयोजक तरुण कंसल, प्रशांत गर्ग, शुभम गर्ग, अखिल सिंघल, पिंकी सिंघल, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.