देवघर, जनवरी 26 -- सारठ, प्रतिनिधि। रविवार को माघ शुक्ल पक्ष अचला सप्तमी तिथि को प्रखंड के तेतरिया व फुलचुवा गांव में भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना कर अर्घ्य अर्पित की गई। इस दौरान तेतरिया गांव में शशिकांत मिश्र, दिलीप मिश्र, महेंद्र मिश्र, गिरीश मिश्र, राजीव मिश्र, शिवपूजन मिश्र, कुलदिप मिश्र समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने शनिवार को नेम निष्ठा से संजत कर रविवार दिनभर निर्जला व्रत किया एवं शाम में भगवान भास्कर का विधिवत पूजा अर्चना कर खीर भोग लगाते हुए अर्घ्य अर्पित किया। वहीं फुलचुवा गांव में आयोजित नेम निष्ठा के इस पूजा में दर्जनों महिला पुरुषों ने निर्जला व्रत रखकर दंड देते हुए जोरिया से पूजा स्थल तक पहुंचकर भगवान भास्कर से परिवार गांव व समाज के कल्याण की प्रार्थना की। पूजा के उपरांत ब्राह्मण भोजन के साथ महाप्रसाद का वितरण कि...