आदित्यपुर, जनवरी 26 -- फोटो : कार्यक्रम में पूजन करते लोग आदित्यपुर। अचला सप्तमी के मौके पर मग ब्राह्मण एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से रविवार को जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में रविवार को भगवान भास्कर का जन्मोत्सव श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान भास्कर के जन्मोत्सव का विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। वहीं, यज्ञ, हवन और आरती के साथ पूजा का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच नमक रहित भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आहूत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष पंडित ओंकारनाथ पांडेय ने बताया कि अचला सप्तमी के दिन नमक का सेवन न करने से वर्ष भर भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.