देवघर, मई 5 -- सारवां। प्रखंड क्षेत्र के बंदाजोरी सिरसा गांव में बड़का पर्व सूर्याहु का विधिवत समापन रविवार सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ्य प्रदान कर एवं सफेद पाठा बली के साथ हो गई। इसके पूर्व सभी गाजे-बाजे के साथ अजय नदी के सिरसा घाट पहुंचे। वहां स्नान ध्यान कर व्रतधारी व व्रती पर्व स्थल तक पहुंचे। जहां विधि-विधान के साथ पंडित की देखरेख में भगवान सूर्यदेव का पूजन संपन्न किया गया। पूजा उपरांत महिलाओं का सिंदुरहार किया गया। इसके साथ ही महाप्रसाद में सरसों तेल, चावल व घंघरा का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। मौके पर उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर और छठ मईया से सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। बड़का पर्व सूर्याहु को लेकर विगत चार दिनों से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ था। पर्व में लालजी महतो, गोपाल महतो, कुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.