रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपी मार्केट, धुर्वा में शुक्रवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा हुई। आचार्य पंडित आत्मेश मिश्रा ने प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई भक्ति से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं। वह भक्ति भावना को स्वीकार करते हैं। भक्त केवल नाम जप कर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथा के समापन के बाद रात में रामलीला का मंचन किया गया। बताया गया कि 6 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...