गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में आरके पब्लिक स्कूल में सोमवार को भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उस दौरान विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। उसमें भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला गया। स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित कर बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध को आध्यात्मिक गुरु भी माना जाता है। भगवान बुद्ध उन महान पुरुषों में से एक हैं जिन्होंने मानवता को शांति, अहिंसा और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाया ।भगवान बुद्ध के उपदेश त्याग, सेवा, अहिंसा और सच्चा ध्यान आज के युग में अधिक प्रासंगिक हैं। अगर हम उनके मार्गदर्शन में चलें तो यह संसार हिंसा से मुक्त हो सकता है। भगवान बुद्ध की तरह सादा जीवन और उच...