इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- इटावा महोत्सव में रविवार को बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा के सम्मुख मोमबत्ती जलाकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने दुनिया के प्रत्येक मानव को सत्य का मार्ग दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने अंदर प्रेम और करुणा को जगाने का काम करना चाहिए, तभी सही रूप में हम सबको बुद्धत्व प्राप्त होगा। भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा और अनुभव से मानव को जीने की राह दिखाई है, बुद्ध ने कहा था की कितनी भी किताबें पढ़ने या प्रवचन सुनने से नहीं उनको जीवन में नहीं उतारने से आगे बढ़ पाओगे। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि बौद्ध धर्म किसी एक जाति धर्म का नहीं है, बल्कि यह समूचे मानव जगत कल्याण के लिए है। दुनिया में आज भी सबसे ज्यादा इस ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.