लोहरदगा, मई 13 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध की तस्वीर पर पुष्पार्चन कर की गई। वरिष्ठ आचार्या प्रतिभा देवी ने महात्मा बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का महत्व और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म लुंबनी में हुआ था। जो आज वर्तमान समय में लुंबनी नेपाल में है। उनके पिता का नाम सुयोधन और माता का नाम रानी माया देवी था। प्रधानाचार्य ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रतीक है। जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। जो वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ था। बुद्ध ने कई उपदेश भी दिये थे। जिनमें से आत्मज्ञान प्राप्ति के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.