लोहरदगा, मई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में सोमवार को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सबसे पहले भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। प्राचार्य एसके झा ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन-दर्शन मानव कल्याण के लिए है। उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन-मूल्यों को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सफल और साकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे अंदर दया, धर्म और मानवता का विकास नहीं होगा। तब तक विश्व का कल्याण असंभव है। प्रत्येक जीव की आत्मा में परमात्मा का ही निवास है। यह सत्य सबको स्वीकारना होगा। तभी मानव जीवन का उद्देश्य समझ में आ सकेगा। शिक्षक सुबीर चक्रवर्ती ने कहा कि जहां सत्य है, वहीं अहिंसा है। सत्य के अभाव में अहिंसा की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.