गया, फरवरी 1 -- बोधगया स्थित महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की शाखा जयश्री महाबोधि विहार में भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों सारिपुत्र और महामोग्गलान के पवित्र अस्थि अवशेष का सार्वजनिक दर्शन रविवार से प्रारंभ हुआ। विहार के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश से आए बौद्ध श्रद्धालु श्रद्धा के साथ दर्शन कर रहे हैं। पांच दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन अस्थि कलश को स्वर्ण मंजूषा में सुसज्जित कर आम श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शित किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जयश्री महाबोधि विहार पहुंचकर भगवान बुद्ध और उनके दोनों शिष्यों के अस्थि अवशेष का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने इसे विश्व शांति और बौद्ध संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जानकारी के मुताबिक सारिपुत्र और महाम...