रांची, सितम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम प्रांत पदाधिकारी की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर बिरसा मुंडा के प्रपौत्र सुखराम मुंडा, सनिका मुंडा, धीरासाय मुंडा आदि द्वारा जनजाति रीति-पद्धति से पूजा-अर्चना कर 53 कलश में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की मिट्टी को राणी सति मंदिर धर्मशाला, रांची में देश भर से आए पदाधिकारियों के लिए भेजा गया। इससे पहले भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं शताब्दी वर्ष का संदेश देश भर में भेजने के लिए संदेश रथ उलिहातु से प्रस्थान कर गांव-गांव होते हुए खूंटी पहुंचा। जहां लोगों ने रथ का स्वागत किया। उलिहातु में ढोल, मांदर पर गीत नृत्य के साथ पूजा के बाद सुखराम मुंडा ने इसे रवाना कराया। इस कार्य में वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, प्रांत श्रद्धा जाग...